फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Madhya Pradesh Brother Raped His Cousin and Threatened

MP News: अनूपपुर जिले में रिश्ते हुए तार-तार, चचेरी बहन से भाई ने किया दुष्कर्म

Sat, 06 Jan 2024 10:26 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Jan 2024 10:26 AM IST
सार

अनूपपुर में चचेरे भाई ने ही अपनी बहन के साथ बलात्कार कर दिया। फिर उसे धमकाया भी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। 

विज्ञापन
Anuppur Madhya Pradesh Brother Raped His Cousin and Threatened
अनूपपुर में चचेरे भाई ने किया बलात्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना अंतर्गत रिश्तों को  शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आया हैं। एक भाई ने अपनी ही 16 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि ग्राम सेमरिया जिला शहडोल की रहने वाली हूं। आरोपी मेरे सगे बड़े पिता का लड़का हैं। जो रिश्ते में भाई लगता है। 16 दिसंबर को मेरा भाई एवं भाभी मेरे घर दोपहर में आए। मेरे माता-पिता को बोले कि हम अपने साथ ले जा रहे हैं। बरगवा मेला करने के बाद पहुंचा देंगे। तब मेरे पिता मुझे भैया-भाभी के साथ अनूपपुर जिले के बटुरा जाने दिए। मैं भैया-भाभी के साथ बटुरा आ गई। मेरी भाभी बोली कि भैया के साथ बाजार सब्जी खरीदने चले जाओ। मैं भैया के साथ उनकी बोलेरो में बैठकर सब्जी खरीदने चली गई।
विज्ञापन


पहले वाहन में फिर घर पर किया दुष्कर्म 
पीड़िता ने बताया कि बाजार से सब्जी खरीद कर भैया के साथ बोलेरो में घर वापस आ रही थी, तभी रात आठ बजे भैया सोन नदी के पुल के पास गाड़ी रोक दिए। तब मैं बोली भैया गाड़ी क्यों रोके हो ,तब भैया कुछ नहीं बोले और बोलेरो को शीशा चढ़ा दिए। मुंह दबाकर जबरदस्ती मेरे साथ बलात्कार किया। बोला कि घटना की बात किसी को बताई तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इतना कहकर मुझे घर वापस ले आए।24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे  भाभी गांव गई थी। मैं घर में अकेली थी। मेरा भाई आया और अंदर से दरवाजे बंद कर लिया। जब मैं चिल्लाने लगी तो मेरे साथ एक बार फिर बलात्कार किया। वहां से गांव तरफ चला गया। कुछ देर बाद भाभी आई। घटना की बात अपनी भाभी को बताई। फिर मेरे पिता मुझे लेने बटुरा आए थे। मैंने पिता को घटना के बारे में बताया। तब मेरे पिता मेरे घर सेमरिया वापस ले आए। बदनामी के डर से मैंने रिपोर्ट नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed