फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Kotma Police Arrest Killer In 24 Hours Murder news madhya pradesh

Anuppur News: हैंडपम्प से पानी भरने को लेकर बेटी से हुआ विवाद, पिता बीचबचाव करने आया तो उसे मार डाला

Mon, 26 Aug 2024 02:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 26 Aug 2024 02:48 PM IST
सार

पानी भरने को लेकर हुए विवाद में हत्या हो गई। मामला अनूपपुर का है। बेटी से विवाद था तो पिता ने बीचबचाव करने की कोशिश की। इस पर पड़ोसी ने उस पर हमला कर दिया और जान से मार डाला।

विज्ञापन
Anuppur Kotma Police Arrest Killer In 24 Hours Murder news madhya pradesh
कोतमा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम जर्राटोला में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सामने आया जब दिनेश बैगा की पुत्री रेखा बैगा अपने घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने गई। उसी समय आरोपी नान दाऊ बैगा ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

हल्ला सुनकर रेखा का भाई मोहन उर्फ दीपू (18) और उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी से विवाद का कारण पूछा। इस पर आरोपी और भी उत्तेजित हो गया और घर जाकर टांगी (कुल्हाड़ी) लेकर आया। उसने बिना सोचे-समझे दिनेश बैगा के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले से दिनेश के सिर से अत्यधिक खून बहने लगा, और वह घटनास्थल पर ही अचेत हो गया।

विज्ञापन

दिनेश के बेटे मोहन उर्फ दीपू को भी आरोपी ने टांगी से मारा, जिससे उसके सिर के पीछे चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान दिनेश बैगा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दो अलग-अलग टीमों को संभावित स्थानों पर भेजा गया, और अंततः आरोपी नान दाऊ बैगा को जर्रा टोला के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed