फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Firecracker warehouse was operating between school and dense population, FIR against three

Anuppur: स्कूल के पास और घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा था पटाखा गोदाम, तीन के खिलाफ एफआईआर

Thu, 08 Feb 2024 09:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 09:20 PM IST
सार

अनूपपुर में आधा दर्जन से ज्यादा पटाखा व्यवसाय सहित कालरी के बारूद भंडार गृह एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाई जाने पर तीन के खिलाफ एफआईआर की गई है। 

विज्ञापन
Anuppur: Firecracker warehouse was operating between school and dense population, FIR against three
अनूपपुर में पटाखा फैक्टरियों की जांच की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदा में हुई हृदय विदारक घटना के बाद अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में भी प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को 15 सदस्यीय टीम ने आधा दर्जन से ज्यादा पटाखा व्यवसाय सहित कालरी के बारूद भंडार गृह एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान प्रशासन को पटाखा लाइसेंस धारियों के यहां भारी कमियां एवं मानव जीवन को संकट में रखकर पटाखे का विक्रय एवं स्टॉक करना पाया गया। प्रशासन ने तीन के खिलाफ एफआईआर करवाई है। 
विज्ञापन


मामले में कोतमा पुलिस ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 7 मुर्गी बाजार के सामने बीच बाजार में ही पटाखे का व्यापार करते हुए भारी मात्रा में स्टॉक रखना पाया। इससे कभी भी बड़े हादसे के साथ मानव जीवन की क्षति हो सकती है। प्रशासन ने 6 कार्टूनों से विस्फोट पदार्थ जब्त कर आरोपी लाइसेंस धारी मो. नईमुद्दीन पिता मोहम्मद अजीमुद्दीन भोचू के खिलाफ धारा 286 आईपीसी में केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई वार्ड क्रमांक 7 में मोहम्मद रफीक पिता वली मोहम्मद के यहां बने पटाखा गोदाम को सरकारी प्राथमिक शाला  के बगल से पाया। ये गोदाम घनी आबादी क्षेत्र में भी संचालित था। यहां से चार कार्टूनों में रखे विस्फोटक पदार्थ जब्त कर धारा 286 में केस दर्ज किया गया। तीसरी कार्रवाई में सारंगढ़ के लाइसेंस धारी मोहम्मद शब्बीर पिता मोहम्मद नजीर के गोदाम की जांच की गई। वहां भी एक निजी विद्यालय के बगल में होने के साथ विस्फोटक भंडारण के चारों तरफ घनी आबादी भी पाई गई। यहां से चार कार्टून विस्फोटक पदार्थ जब्त कर धारा 286 आईपीसी में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे पटाखा गोदाम
नियम के अनुसार विस्फोटक पदार्थ का भंडारण एवं विक्रय करने के लिए आवासीय क्षेत्र पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बाद भी कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 7 में भारी आबादी के बीच मोहम्मद नईमुद्दीन के द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का संग्रहण कर खुलेआम बिक्री की जा रही थी। अन्य जगहों पर पटाखा गोदाम के पास विद्यालयों का संचालित होना पाया गया। नगर वासियों ने विस्फोटक पदार्थ के विक्रय एवं भंडारण के लाइसेंस को निरस्त करते हुए आबादी से दूर अनुमति देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतमा थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह ने कहा कि तहसीलदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। इसमें तीन लाइसेंस धारी के खिलाफ अनियमितता पाए जाने एवं सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed