फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Even the temple is not safe, gold and silver jewelery and eyes stolen, CCTV cameras also taken away

Anuppur: मंदिर भी नहीं सुरक्षित, सोने-चांदी के आभूषण तथा आंख चुराई, सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे भी ले उड़े

Wed, 07 Feb 2024 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 07:18 PM IST
सार

अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में दो मंदिरों के ताले टूट गए। चोर यहां से भगवान के आभूषणों के साथ मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चुरा ले गए। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Anuppur: Even the temple is not safe, gold and silver jewelery and eyes stolen, CCTV cameras also taken away
अनूपपुर के मंदिर में चोरी हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अब चोरों के खौफ से मंदिर भी नहीं बचे हैं। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ते हुए यहां भगवान के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। इसकी शिकायत मंदिर के पुजारी ने कोतमा थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि कोतमा थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड क्रमांक 2 पुरानी टॉकीज के पास चोरों ने मंगलवार रात्रि को मां शारदा मंदिर तथा काली मंदिर परिसर का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से मां शारदा और मां काली के प्रतिमा पर लगे हुई सोने की चार आंख, दो नग सोने की बिंदिया तथा दान पेटी में रखी नगदी सहित यहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरा भी चोरों ने पार कर दिया। घटना की सूचना सुबह मंदिर के पुजारी चंदन को लगी जो सुबह पूजा करने आए। चोरी की जानकारी मंदिर समिति एवं नगर वासियों को लगते ही हलचल मच गई। 
विज्ञापन


शहडोल से जांच के लिए पहुंची टीम
थाना प्रभारी व पुलिस बल के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच निरीक्षण की गई। चोरी की गंभीरता को देखते हुए शहडोल से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपराध दर्ज कर शुरू की जांच
शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी में केस दर्ज करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है। मंदिर के पुजारी चंदन मंगलवार रात 10:00 बजे गेट बंद कर घर चले गए थे। सुबह मंदिर में पूजा करने आए तो देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार में ताला लगा हुआ है, लेकिन अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ है एवं दान पेटी का भी ताला टूटा हुआ है। देवी प्रतिमा की आंख एवं बिंदी चोरी हो गई। साथ ही दान पेटी से नगदी व रुपये भी गायब थे। मंदिर में लगे तीन कैमरे को भी चोरों द्वारा तोड़कर मंदिर के पास कुछ दूरी में फेंक कर भाग गए।। चोरी की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने मंदिर पहुंचकर जानकारी ली एवं थाना प्रभारी को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed