फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Elephants continue to terrorize in Kholari, villager's house broke into for grain

Anuppur: खोलाड़ी में हाथियों का आतंक जारी, अनाज के लिए ग्रामीण का घर तोड़ा, परिवार ने भाग कर बचाई जान

Wed, 24 Jan 2024 09:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

अनूपपुर के ग्रामीण इलाके में बीती रात हाथियों ने फिर हमला बोला। एक घर को निशाना बनाकर उसे तोड़ दिया और उसमें रखा अनाज खा लिया। 

विज्ञापन
Anuppur: Elephants continue to terrorize in Kholari, villager's house broke into for grain
हाथियों के समूह ने ग्रामीण का घर तोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर में हाथियों का आतंक जारी है। मंगलवार रात भी एक घर पर हाथियों ने हमला कर दिया। घर तोड़कर उसमें रखा अनाज खा गए। परिवार ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


अनूपपुर जिले में दो हाथियों का समूह लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के घर तथा फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही हाथियों का समूह ग्रामीण पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मंगलवार मध्य रात्रि दोनों हाथियों का समूह खोलाड़ी गांव के वार्ड नंबर में पहुंचा। यहां रहने वाले दिनेश पिता गोरेलाल सिंह के गांव से बाहर बने कच्चे मकान पर हमला कर दिया और घर को बुरी तरह तोड़ दिया। हाथियों के आने के दौरान पालतू कुत्ते के भौंकने पर आहट मिलने तथा हाथी के दिखने पर दिनेश सिंह, पत्नी विद्यावती चार वर्षीय पुत्र प्रिंस को गोद में लेकर भागे, तब कहीं उनकी जान बच सकी। हाथियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए घर के अंदर रखे धान, चावल एवं अन्य तरह के खाद्य सामग्रियों को अपना आहार बना लिया।
विज्ञापन


कई दिनों से जारी है आतंक
हाथियों के हमले की ये कोई पहली घटना नहीं है। बीते कई दिनों से ग्रामीण ऐसे हमले झेल रहे हैं। कई ग्रामीणों के घर हाथियों के समूह ने तोड़े हैं। ग्रामीण वन विभाग से भी शिकायत कर चुके हैं, पर ये हाथ उनके हाथ भी नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed