फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Crime: First increased acquaintance on social media, when refused to talk then posted obscene photo

Anuppur Crime: सोशल मीडिया में पहले बढ़ाई जान-पहचान, जब बात करने से मना किया तो डाल दी अश्लील फोटो

Fri, 01 Mar 2024 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय युवती की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने एवं उसकी फोटो को एडिट कर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। युवक पर केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Anuppur Crime: First increased acquaintance on social media, when refused to talk then posted obscene photo
परेशान युवती ने अब पुलिस की मदद ली है। - फोटो : demo pics

विस्तार

अनूपपुर में इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर एक युवक पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि उसने पहले एक युवती से पहचान बढ़ाई, फिर जब लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर वायरल कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय युवती की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने एवं उसकी फोटो को एडिट कर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर कोतमा पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के अज्ञात धारक अमन के खिलाफ धारा 292, 278, 506, 507 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।  
विज्ञापन


यह है मामला
युवती ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अमन नामक आईडी से फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान 12-13 माह पूर्व उसे लड़के से हुई थी, जिसने अपना नाम अमन बताया था। जिससे  साधारण बातचीत की शुरुआत हुई और उसके पूछने पर लड़की ने  अपने घर-परिवार के बारे में पूरी जानकारी बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करने से मना किया तो सोशल मीडिया पर डाल दी अश्लील फोटो
शिकायत में युवती ने बताया कि जान पहचान होने के साथ ही युवक के साथ तीन-चार महीने तक बात होने के बाद पढ़ाई में परेशानी होने पर युवती ने बात करना बंद कर दिया। तब उसने कई बार बात करने का प्रयास किया। इससे परेशान होकर मैंने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया, लेकिन युवक ने युवती की सहेलियों को फोन और मैसेज कर बात करने के लिए दवाब बनाने लगा। युवती द्वारा बात नहीं करने पर उसने सहेलियों को एडिटेड अश्लील फोटो डाल दी और अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो को सहेलियों को भेजने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed