{"_id":"6a8c0cad302c4493540c221e","slug":"anuppur-accused-flees-to-telangana-arrested-in-hyderabad-after-cyber-cell-tracking-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: किशोरी को लेकर तेलंगाना भागा आरोपी, पुलिस पहुंची तो हुआ फरार; साइबर सेल की मदद से फिर हैदराबाद में धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: किशोरी को लेकर तेलंगाना भागा आरोपी, पुलिस पहुंची तो हुआ फरार; साइबर सेल की मदद से फिर हैदराबाद में धराया
Mon, 24 Aug 2026 02:49 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:49 PM IST
सार
अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र से अप्रैल में लापता हुई किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार 19 वर्षीय आरोपी ध्रुव प्रताप सिंह को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र से अप्रैल माह में अपने घर से बिना सूचना लापता हुई किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अनूपपुर लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी किशोरी
थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि सात अप्रैल की रात किशोरी अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से किशोरी के तेलंगाना में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को कार्रवाई के लिए तेलंगाना भेजा गया।
पुलिस ने किशोरी को किया दस्तयाब, आरोपी मौके से फरार
पुलिस टीम ने तेलंगाना पहुंचकर किशोरी को दस्तयाब कर लिया, लेकिन कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस किशोरी को लेकर अनूपपुर वापस पहुंची। इसके बाद न्यायालय में दर्ज कराए गए कथनों के आधार पर मामले की आगे जांच की गई। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। तेलंगाना से आरोपी के बिना हाथ लगे वापस लौटने के बाद पुलिस ने दोबारा उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Ujjain: सरकारी दफ्तर में 'साहब' का शाही बर्थडे, हाथी पर एंट्री और नोटों जैसे केक का वीडियो वायरल; नोटिस जारी
साइबर सेल की मदद से हैदराबाद पहुंची पुलिस
साइबर सेल से प्राप्त सटीक तकनीकी जानकारी के आधार पर बिजुरी पुलिस की टीम ने दोबारा तेलंगाना में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय ध्रुव प्रताप सिंह को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद अनूपपुर लाया गया। आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेंद्र अहिरवार और आरक्षक विश्वजीत मिश्रा शामिल रहे।