फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   An old man working on the roof died due to electric shock, a young man seriously injured

Anuppur News: छत में काम कर रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 02 May 2024 04:13 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 04:13 PM IST
सार

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी गांव में घर पर कार्य करने के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
An old man working on the roof died due to electric shock, a young man seriously injured
छत निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत बम्हनी गांव में अपने ही घर की छत में काम कर रहे एक 50 वर्षीय वृद्ध की बिजली तार से करंट लगने से जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृतक मृतक के शव का ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने के साथ कार्रवाई प्रारंभ की।

विज्ञापन


कोतवाली थाना अनूपपुर के बम्हनी निवासी रामविनोद पटेल पिता प्रीतम पटेल उम्र 50 वर्ष, जो अपने घर के छज्जे को तोड़वाने का काम गांव के ही मिस्त्री प्रवीण पिता बोधराम पटेल 30 वर्ष के साथ मिलकर ड्रिल मशीन के माध्यम से काम कर रहे थे। तभी काम करते समय बम्हनी से छिल्पा की ओर गयी 11 केवी बिजली लाइन जिसमें प्लास्टिक कवर लगा था के बीच में कवर न होने पर करंट लगने से मिस्त्री पवीण पटेल घायल हुआ, जिसे बचाने के लिए दौड़े रामविनोद पटेल के हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में करंट लगने एवं करंट के झटके से छत से नीचे जमीन पर गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर ड्यूटी डॉक्टर एमडी औजेर से परीक्षण कराया गया, जिस पर परीक्षण दौरान डॉक्टर ने रामविनोद पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करंट लगने से 30 वर्षीय प्रवीण पटेल पिता बोधराम पटेल गंभीर रूप से घायल स्थिति में जिला चिकित्सालय में उपचाररत है, जिसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed