फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Accused arrested with 54 liters of illegal liquor in Anuppur Hindi News

Anuppur News: 54 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

Tue, 30 Apr 2024 10:08 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 10:08 AM IST
सार

थाना प्रभारी विकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी करते हुए 54 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Accused arrested with 54 liters of illegal liquor in Anuppur Hindi News
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने अवैध शराब विक्रय पर कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वही, एक अन्य आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी करते हुए 54 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 24000 रुपये और एक मोबाइल फोन के साथ आरोपी पुरुषोतम साहू पिता रामनाथ साहू उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 गढी थाना कोतमा के कब्जे से शराब जब्त की गई। जिस पर थाना बिजुरी में धारा 34 (2 )आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी रविराज नामदेव निवासी सीएलके स्कूल तिराहा लोहसरा थाना बिजुरी अपनी बाइक के साथ फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह, उप निरीक्षक उदित नारायण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक कमलेश तिवारी, आरक्षक नरेन्द्र जाट, लक्ष्मण डांगी, अनिल मरावी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed