{"_id":"677d2ff10a23276bfb0971a9","slug":"aam-aadmi-party-raised-questions-on-the-government-after-crores-of-rupees-were-found-with-the-transport-constable-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2496464-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग, आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग, आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Tue, 07 Jan 2025 10:18 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:18 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई और एसआईटी के माध्यम से कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि विभाग में वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई एवं एसआईटी से कराए जाने की मांग राष्ट्रपति से की। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग में वाहन चालकों से खुली लूट की जा रही है, जिसका नतीजा है कि बीते दिनों परिवहन विभाग के एक हवलदार के यहां से करोड़ों रुपये का सोना और रुपये सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। इसको देखते हुए बीते 31 वर्ष से परिवहन विभाग में कार्यरत समस्त परिवहन मंत्री परिवहन विभाग के कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
साथ ही बताया गया कि नया गांव चेक पोस्ट पर 28 अगस्त 2015 को तत्कालीन कलेक्टर नंद कुमाराम के निर्देश में छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध सामग्री बरामद की गई थी एवं इनके विरुद्ध जावद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। रोहित शर्मा के यहां से जो लाल डायरी बरामद हुई है इसमें सफेद पोस्ट राजनेताओं अधिकारियों कर्मचारियों ट्रांसपोर्टर के नाम लिखे गए हैं उनका सार्वजनिक कर उनके विरुद्धभी कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है जिसको देखते हुए राष्ट्रपति से इसकी मांग की गई है। आम आदमी पार्टी ने आरोपित किया कि पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिसके कारण विभाग के निकले कर्मचारियों के पास करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं ऐसे में अधिकारियों के यहां यदि आयकर विभाग तथा अन्य जांच एजेंसी छापा मार कार्यवाही करें तो अकूत धन संपत्ति उनके यहां से मिल सकती है इसमें सिर्फ अधिकारी ही नहीं है परिवहन मंत्री के यहां भी ऐसी ही कार्यवाही की जाए जिससे कि भ्रष्टाचार की असली जड़ का पता लग सके। पूरे प्रदेश में आरटीओ कार्यालय लूट के अड्डे बन गए हैं जहां वाहन मालिकों को प्रताड़ित करते हुए उनसे धन वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
