{"_id":"65eda73241e313e8350a07eb","slug":"a-parked-truck-was-hit-by-a-truck-coming-from-behind-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खड़े ट्रक को पीछे की तरफ से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खड़े ट्रक को पीछे की तरफ से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत
Sun, 10 Mar 2024 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:57 PM IST
सार
MP News: रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां एक खड़े ट्रक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर कर्बला के समीप ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 15 ईए 1259 का चालक मनोज कुमार पिता रामस्वरूप (41) सड़क पर वाहन को खड़ी कर बाहर की ओर खड़ा था, तभी पीछे की तरफ से आ रहे पार्सल ट्रक सीजी 04 एनके 7571 के चालक दुष्यंत सिंह ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू
वहीं ट्रक का चालक मनोज कुमार जोकि ट्रक के बाहर खड़ा था, चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके पश्चात स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के पश्चात इस मामले में पुलिस के द्वारा पार्सल वाहन को जब्त करते हुए चालक के विरुद्ध धारा 304 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
