{"_id":"660d57648914f46da90a0b6b","slug":"9-tractors-jcb-and-matador-vehicles-seized-while-doing-illegal-excavation-and-transportation-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1563643-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: अनूपपुर में चल रहा था अवैध उत्खनन और परिवहन, नौ ट्रैक्टर, जेसीबी और मेटाडोर को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: अनूपपुर में चल रहा था अवैध उत्खनन और परिवहन, नौ ट्रैक्टर, जेसीबी और मेटाडोर को किया जब्त
सार
अनूपपुर जिले में रेत, पत्थर तथा मुरम के अवैध उत्खनन तथा परिवहन मामले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। नौ ट्रैक्टर के साथ ही अवैध उत्खनन में शामिल जेसीबी तथा मेटाडोर को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले में रेत, पत्थर और मुरम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने कोतमा और पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में 9 ट्रैक्टर, एक जेसीबी और मेटाडोर वाहन को जब्त किया है। खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि ग्राम खोडरी नंबर दो से मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी मशीन सीजी-04पी जे 5560, ट्रैक्टर एमपी-18एबी-1585, ट्रैक्टर एमपी 65एए 3821को जब्त किया गया है । एक वाहन मेटाडोर वाहन क्रमांक एमपी-18जीए-4587 में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए कोतमा बायपास पर जब्त कर थाना कोतमा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
पुष्पराजगढ़ में छह ट्रैक्टर जब्त
खनिज विभाग ने पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम मेढाखार और सरई पतेरा में पत्थरों का अवैध उत्खनन तथा परिवहन एवं भंडारण किया जा रहा था। छह ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए इनके विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से पत्थरों के अवैध उत्खनन तथा परिवहन एवं भंडारण की शिकायत पर खनिज विभाग ने औचक निरीक्षण किया। मेढाखार और सरई पतेरा में बिना नंबर के छह ट्रैक्टरों को पकड़ा है। वाहन चालकों से खनिज के उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई। वह प्रस्तुत नहीं कर सके। सभी वाहनों को जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
