फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   65000 cash and gold and silver jewelery stolen by breaking the lock of a shop in Jhiriya Tola

Anuppur News: झिरिया टोला में दुकान का ताला तोड़कर 65000 नगद सहित सोने चांदी के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 23 Mar 2024 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 04:19 PM IST
सार

Anuppur News: जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला तिराहा रेउंदा में स्थित साइकिल दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे हुए नगद सहित सोने चांदी के गहने चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए, जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
65000 cash and gold and silver jewelery stolen by breaking the lock of a shop in Jhiriya Tola
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के झिरिया टोला तिराहा रेउंदा में स्थित साइकिल दुकान का ताला तोड़कर चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले के संबंध में शिकायतकर्ता संदीप शर्मा के द्वारा बताया गया कि झिरिया टोला रेऊंदा का निवासी है। 23 मार्च को सुबह जब वह सो करके उठा तो देखा कि उसके गेट का दरवाजा बाहर से बंद है। बाहर आवाज लगाने पर कुछ लोगों ने दरवाजा खोला, जहां पीड़ित के साइकिल दुकान का तालाटूटा हुआ मिला।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ ही साइकिल दुकान में लकड़ी के दराज में रखा हुआ 65 हजार रुपए एवं चांदी की पायल, करधन, सोने की 4 लॉकेट सहित पेटी में रखे हुए दुकान की हिसाब किताब की डायरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed