{"_id":"62678824e89c455ddc1d58e9","slug":"animal-cruelty-in-mp-man-out-on-walk-shoots-a-trailing-street-dog-police-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में पशु क्रूरता: सैर पर निकले व्यक्ति ने पीछे आ रहे स्ट्रीट डॉग को मारी गोली, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में पशु क्रूरता: सैर पर निकले व्यक्ति ने पीछे आ रहे स्ट्रीट डॉग को मारी गोली, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 26 Apr 2022 11:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के भोपाल में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। सैर पर निकले एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एमपी में पशु क्रूरता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में एक अज्ञात व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। चश्मदीद ने पूरी घटना को बताया। पुलिस ने डॉग को गोली मारने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाला आरोपी रविवार रात को सैर पर निकला था। इसी दौरान उसने गिन्नौरी क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। घटना के चश्मदीद मोहम्मद अली खान ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे करीब उनके सामने दिलीप नामक व्यक्ति ने गोली मारकर स्ट्रीट डॉग की हत्या कर दी थी। जिस व्यक्ति ने कुत्ते पर गोली चलाई उसका नाम दिलीप था। पुलिस ने सोमवार को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है हालांकि अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गोली मारी है वह सैर पर गिन्नौरी के बीटीआई मैदान में जा रहा था। इसी दौरान स्ट्रीट डॉग लगातार उसके पीछे आ रहा था, गुस्से में व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर से स्ट्रीट डॉग पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर ने मीडिया को बताया कि जिस गोली से कुत्ते की मौत हुई वह पाइंट टू टू गोली थी। आरोपी की पहचान के लिए चश्मदीद गवाह से जानकारी जुटाई जा रही है।