{"_id":"5a7f0b294f1c1b8c268b97aa","slug":"anandiben-patel-said-a-career-can-also-be-made-in-pakoda-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आनंदीबेन पटेल बोलीं, पकौड़े में भी करियर बनाया जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आनंदीबेन पटेल बोलीं, पकौड़े में भी करियर बनाया जा सकता है
अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकौड़े पर की गई टिप्पणी के बाद पकौड़े को लेकर देश भर में चल रहे घमासान में अब मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी अपने विचार रखे हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा में आदिवासियों के एक कार्यक्रम में कहा कि पकौड़े बनाने में भी करियर बनाया जा सकता है। इसमें कोई बुराई नहीं है।
गोंडवाना सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि पकौड़ा बनाकर व्यक्ति होटल व्यवसाय में जा सकता है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष का पकौड़ा दिखाना अनुचित था।
उल्लेखनीय है कि गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं आनंदीबेन ने एक पखवाड़े पहले राज्यपाल पद की शपथ ली थी। छिंदवाड़ा में आदिवासियों के अधिवेशन में भी उन्होंने आश्वस्त किया कि वह आदिवासी वर्ग की समस्याओं के बारे में राज्य सरकार के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
दरअसल कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान सवालिया अंदाज में कहा था कि, 'आप अपने चैनल के बाहर ठेला लगाकर पकौड़े बेच रहे आदमी को इंप्लायड मानेंगे या नहीं?' पीएम मोदी के इस बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ था। राजनीतिक विरोधियों ने आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार जैसे संवेदनशील मसले को लेकर गंभीर नहीं हैं।