फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amit shah's 'nephew' caught by mp police

पुलिस के हत्थे चढ़ा अमित शाह का 'भतीजा', प्रेमिका के ठुकराने पर बदला नाम

Mon, 08 Aug 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
Amit shah's 'nephew' caught by mp police
- फोटो : times of india

मध्यप्रदेश पुलिस ने आखिरकार खुद को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भतीजा बताकर भाजपा विधायक को चूना लगाने वाले युवक को धर दबोचा। युवक अमित शाह के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका था। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक के अलावा राजस्‍थान में भी वह एक भाजपा विधायक को इसी तरह चूना लगा चुका था। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेमिका के ठुकराने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया और लोगों के साथ ठगी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी युवक का असली नाम गांधीनगर निवासी यश अमीन है। वह विराज शाह के नाम से लोगों को ठगा करता था। कुछ दिन पूर्व ही उसने उज्जैन के भाजपा विधायक डा. मोहन यादव को 65 हजार रुपये का चूना लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह का भतीजा बनकर भाजपा विधायकों से करता था ठगी

Amit shah's 'nephew' caught by mp police

युवक ने खुद को अमित शाह का भतीजा बताते हुए कहा कि ट्रेन में उसका सारा सामान चोरी हो गया है। इस पर विधायक ने अपने सहयोगी नरेश शर्मा को भेजकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई और अमित शाह को अपने पास बुलवा लिया। 

इसके बाद उसे नया मोबाइल दिलाते काफी शॉपिंग भी करवाई। विधायक ने युवक को जेब खर्चे के लिए 20 हजार रुपये नकद भी दिए। हालांकि जीआरपी ने उसकी चोरी की रिपोर्ट पर जांच शुरू की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। 

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि युवक इससे पूर्व राजस्‍थान में भी भाजपा विधायक को इसी अंदाज में चूना लगा चुका था। उसके खिलाफ राजस्‍‌‌थान, केरल और महाराष्ट्र ठगी के ऐसे ही कई मुकदमे दर्ज हैं। 

प्रेमिका के ठुकराने पर शुरू की हेराफेरी, घरवालों ने किया बेदखल

Amit shah's 'nephew' caught by mp police

पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह गांधीनगर का रहने वाला है। पुलिस उसके घर पहुंची तो घरवालों ने कह दिया कि उसके चाल चलन को देखते हुए वह साल 2012 में उसे बेदखल कर चुके हैं। 

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह इंदौर से एक बस में सवार हुआ है। पुलिस ने बस का पीछा किया और पेटलावद के निकट आकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता था लेकिन उसने उसे ठुकराकर दूसरे लड़के से शादी कर ली जिसके सरनेम 'शाह' था। 

इसके बाद उसने इसी नाम से लोगों से ठगी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी यश अमीन मुंबई में भी ठगी के एक मामले में पकड़ा जा चुका है जहां उसे आठ माह की जेल हुई थी। इसके अलावा केरल के तिरुअनंतपुरम, गुजरात की भुज कोतवाली में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इंदौर पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया तो उसे 12 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed