{"_id":"5bb6f3d7867a5528d93a2153","slug":"amit-shah-address-farmers-tomorrow-in-ujjain-opposition-preparing-to-show-black-flags-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह कल किसानों को मनाने पहुंचेंगे उज्जैन, विरोध में काले झंडे दिखाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह कल किसानों को मनाने पहुंचेंगे उज्जैन, विरोध में काले झंडे दिखाने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार अन्नदाताओं को साधने की जुगत में जुटी हुई है। किसानों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन की यात्रा पर मध्यप्रदेश जा रहे हैं। वह उज्जैन के जावरा में छह अक्टूबर को किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंच रहे हैं। वह वहां किसानों को संबोधित भी करेंगे। विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश में इसी साल नवंबर के आखिरी में होने संभावित हैं।
अमित शाह के उज्जैन आगमन पर महावीर सेना और करणी सेना ने एससी-एसटी एक्ट व आरक्षण के विरोध में स्वैच्छिक नगर बंद का आह्वान किया है। दोपहर तीन से शाम तक बाजार बंद रहेंगे। यही नहीं राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बरखेड़ी ने तो शाह को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। शाह का विरोध करने के लिए उज्जैन से लेकर जावरा तक दुकानों पर काले झंडे लगाए जाने की भी खबर आ रही है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को भी विरोध का सामना करना पड़ चुका है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध कर रहे लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। बहरहाल, काला झंडा दिखाने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों शाह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने जावरा आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सपाक्स व करणी सेना के मुद्दे पर साफ-साफ कहा कि ये हमारे लिए चुनौती नहीं है। जब कांग्रेस से हमें कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो ये नए संगठन क्या करने वाले हैं। हम कांग्रेस को देश से पूरी तरह खत्म करते जा रहे हैं।