{"_id":"65081f1e3906846e05020196","slug":"alirajpur-sorva-police-seized-a-large-quantity-of-liquor-kept-behind-the-house-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alirajpur News: सोरवा पुलिस ने बड़ी मात्रा में घर के पीछे रखी गई शराब जब्त की, कीमत छह लाख से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alirajpur News: सोरवा पुलिस ने बड़ी मात्रा में घर के पीछे रखी गई शराब जब्त की, कीमत छह लाख से अधिक
Mon, 18 Sep 2023 03:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:27 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोरवा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की ओर से दी गई सूचना के माध्यम से कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीराजपुर में 16 सितंबर को सोरवा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम खेड़ा में अवैध रूप से घर के पीछे बड़ी मात्रा में शराब संग्रहित कर रखी हुई है। मुखबिर की सूचना के आधार पर सोरवा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक दिलीप चंदेल के नेतृत्व मे दबिश दी गई।
विज्ञापन
दबिश के दौरान ग्राम खेड़ा में मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर पहुंचे। जहां से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस के द्वारा पकड़कर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मकान के पीछे बड़ी मात्रा में त्रिपाल से ढककर अवैध रूप से शराब संग्रहित कर रखी हुई थी। पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से उसके मकान में रखी शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम को कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी के द्वारा शराब बेचने के लिए संग्रहित कर रखी होना पाए जाने से आरोपी के मकान से अवैध रूप से संग्रहित कर रखी 21 पेटी माउंट कंपनी की बीयर और 100 पेटी गोवा व्हिस्की थी। इस प्रकार कुल 1,236 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 6 लाख 17 हजार 280 रुपये की अवैध शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सोरवा में अपराध क्रमांक 150/2023, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का दर्ज करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर, आरोपी के द्वारा शराब कहां से लाई गई थी, इस संबंध में सोरवा पुलिस टीम के द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब की धरपकड़ में थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक दिलीप चंदेल के नेतृत्व में इनके अधीनस्थ टीम के सदस्य चौकी प्रभारी फूलमाल उप निरीक्षक रणजीत सिंह मकवाना, आर अकरम, आर परम सिंह, आर बलराम सोलंकी, आर बलवंत, आर कलर और आर बलराम अवासिया का सराहनीय योगदान रहा है।
