फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alirajpur: Case of gang-rape with girl during Bhagoria festival, video goes viral

अलीराजपुर: भगोरिया मेले में सरेराह लड़की से छेड़छाड़ करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, शुक्रवार को हुई थी घटना

Mon, 14 Mar 2022 10:32 AM IST
अलीराजपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 10:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में लड़की के साथ सामूहिक छेड़छाड़ में शामिल मुख्य आरोपी सहित 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Alirajpur: Case of gang-rape with girl during Bhagoria festival, video goes viral
अलीराजपुर में लड़की से सामूहिक दुराचार का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में सरेराह भगोरिया मेले में आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसकी कांग्रेस और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनोज सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के वालपुर में गांव में 11 मार्च को एक युवती से कुछ लड़के छेड़छाड़ कर रहे थे। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। घटना पर कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने कानूनी व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने घटना की निंदा कर सूचना देने वालों पर इनाम घोषित किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वायरल वीडियो में एक लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक लड़की को दौड़ा कर उसका यौन शोषण करने लगता है। कुछ देर बाद एक और युवक लड़की को घसीटकर अपने ग्रुप में ले जाता है और ग्रुप के सभी सदस्य लड़की के साथ दुराचार करते हैं। लड़की और युवक पड़ोस के धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे।

बता दें मध्य प्रदेश के कई आदिवासी बहुल इलाकों में हर साल भगोरिया का आयोजन किया जाता है। ये आदिवासियों का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, इसकी शुरुआत हर साल गंगा महादेव के मंदिर में मेले के आयोजन के साथ होती है और होली तक ये भगोरिया मनाया जाता है। अलीराजपुर के वालपुर का भगोरिया उत्सव काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed