फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Akash Vijayvargiya says we do not roam empty handed

इंदौरः आकाश विजवर्गीय ने कहा- हम खाली हाथ नहीं घूमते, कांग्रेस ने बताया धमकाने वाला बयान

Tue, 05 Nov 2019 06:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Nov 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Akash Vijayvargiya says we do not roam empty handed
आकाश विजयवर्गीय(फाइल फोटो)

भाजपा एमएलए एवं कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने बयान के कारण चर्चा में आए हैं। आकाश ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि वह खाली हाथ नहीं घूमते। उनके इस बयान को कांग्रेस ने धमकाने वाला बताया है।

विज्ञापन


बेमौसम बारिश से किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और बिजली के लंबे-चौड़े बिल के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता इंदौर में कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने राज्य के सभी मंत्री, विधायक और कांग्रेसी नेताओं को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने की बात कही।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की आपूर्ति सही से नहीं हो रही है इसके बावजूद लोगों को लाखों रुपये के बिल मिल रहे हैं। इस समस्या का तुरंत हल निकलना चाहिए नहीं तो आप जानते ही हो कि हम खाली हाथ नहीं घूमते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सोशल मीडिया में आकाश का बयान वायरल होने के पर कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ मिश्रा ने कहा कि आकाश ने अपने धमकी भरे बयान के जरिए नगर निगम अधिकारी को उनके द्वारा क्रिकेट बैट से सरेआम पीटे जाने की घटना की ओर स्पष्ट इशारा किया है। भाजपा विधायक का बयान बताता है कि बैट कांड में गिरफ्तारी के बाद जेल से जमानत पर छूटने के बावजूद उन्हें कोई सबक नहीं मिला है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राजनीति में चाल, चरित्र और चेहरे का जुमला उछालने वाली भाजपा ने बैट कांड में आकाश के खिलाफ अब तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। इससे यही लगता है कि भाजपा को अपने जन प्रतिनिधियों की सार्वजनिक अराजकता स्वीकार्य है।

इंदौर से पहली बार विधायक चुने गए आकाश विजयवर्गीय इससे पहले 26 जून को अपनी टीम के साथ जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे नगर निगम अधिकारी धीरेंद्र सिंह बाइस की बैट से पिटाई की थी। इसके लिए आकाश विजयवर्गीय को जेल जाना पड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश का नाम लिए बिना इस मामले में अपनी नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed