फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agriculture Minister Kamal Patel's allegation: As CM, Kamal Nath caused a loss of two thousand crores to the farmers of the state

कृषि मंत्री कमल पटेल का आरोप: सीएम रहते हुए कमलनाथ ने कराया प्रदेश के किसानों का दो हजार करोड़ का नुकसान

Mon, 14 Mar 2022 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 04:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम रहते हुए कमलनाथ ने प्रदेश के किसानों का दो हजार करोड़ का नुकसान कराया है। उन्होंने किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम जमा नहीं किया था।
 

विज्ञापन
Agriculture Minister Kamal Patel's allegation: As CM, Kamal Nath caused a loss of two thousand crores to the farmers of the state
कमल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम रहते हुए कमलनाथ ने प्रदेश के किसानों का दो हजार करोड़ का नुकसान कराया है। उन्होंने किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम जमा नहीं किया था।
विज्ञापन

 
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से दो हजार करोड़ रुपये मांगते हुए कहा कि 15 महीनों की सरकार के दौरान उन्होंने किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम जमा नहीं किया था। जिसकी वजह से किसानों का दो हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का अहित करने का प्रयास किया जिसका यह भी एक उदाहरण है। पटेल ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार ने अगर किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम जमा कर दिया होता तो यह समस्या नहीं आती। प्रदेश के किसानों को दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसकी क्षतिपूर्ति कमलनाथ को करनी चाहिए।
विज्ञापन

 
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल किसानों की प्रभावित फसल के बीमा की क्षतिपूर्ति 11 हजार करोड़ रुपये होती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का प्रीमियम न जमा करने के कारण बीमा कंपनियों से वर्तमान सरकार को महज 9 हजार करोड़ रुपये मिले। कृषि मंत्री में कहा है कि कमलनाथ कांग्रेस पार्टी से दो हजार करोड़ दिलवाएं और किसानों से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के घर कार्यकर्ताओ से भेंट की। उमरिया में बिजली ट्रांसफार्मरों के जलने के कारण किसानों की फसल सूखने की शिकायत पर कृषि मंत्री ने बिजली विभाग के सीएमडी से फोन पर बात कर जिले में उच्च क्षमता के बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed