फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   The Bhopal Metro schedule will change starting Tuesday; trains will be available every 15 minutes during the e

भोपाल मेट्रो की समय-सारणी मंगलवार से बदलेगी, शाम के व्यस्त समय में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Sun, 13 Sep 2026 06:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 13 Sep 2026 06:46 PM IST
सार

राजधानी में मेट्रो ट्रेन की सेवा समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की नई समय-सारणी 15 सितंबर मंगलवार से लागू होगी। 

विज्ञापन
The Bhopal Metro schedule will change starting Tuesday; trains will be available every 15 minutes during the e
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन अलग-अलग समय में ट्रेनों के बीच अंतराल तय किया गया है। नई व्यवस्था में सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो मिलेगी, जबकि शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इस तरह शाम के व्यस्त समय में यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CM यादव बोले- कांग्रेस आंखें खोलकर देख ले, बहनों के खाते में पहुंच चुके 55 हजार करोड़; आज 40वीं किस्त भी जारी
विज्ञापन


सुभाष नगर से 11:30 बजे पहली ट्रेन
सोमवार से शनिवार के बीच सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। एम्स मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे चलेगी। वहीं सुभाष नगर से अंतिम मेट्रो शाम 7 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर शराब कांड पर CM यादव का सख्त संदेश: दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे, पुलिस ने इनामी आरोपी को पकड़ा

रविवार और छुट्टी के दिन रात 8:30 तक सेवा
रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो का संचालन बढ़े हुए समय तक होगा। इन दिनों सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक जारी रहेगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रेन हर 30 मिनट में मिलेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से रात 8:30 बजे तक मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed