फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Over 7,500 meritorious students in Madhya Pradesh to receive e-scooters; CM Mohan Yadav to distribute them on

मध्य प्रदेश के 7,500+ मेधावी विधार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव 16 सितंबर को करेंगे वितरण

Sun, 13 Sep 2026 07:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 13 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को 16 सितंबर को ई-स्कूटी की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्कूटी का वितरण करेंगे।
 

विज्ञापन
Over 7,500 meritorious students in Madhya Pradesh to receive e-scooters; CM Mohan Yadav to distribute them on
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 सितंबर को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाड़ली बहनों के खाते में 1,835 करोड़: CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस आंखें खोलकर देख ले, जो वादा किया वो निभा रहे
विज्ञापन


कौन ले सकेगा योजना का लाभ?
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ सरकारी हायर सेकंडरी स्कूलों के उन नियमित विद्यार्थियों को मिलता है, जो 12वीं में पहले प्रयास में कम से कम 70% अंक हासिल कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल मेट्रो की समय-सारणी मंगलवार से बदलेगी, शाम के व्यस्त समय में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

इस बार 7,500 से ज्यादा छात्रों को स्कूटी
शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक विद्यार्थी ई-स्कूटी से लाभान्वित होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उच्च शिक्षा की राह भी आसान होगी। 

ये भी पढ़ें-  सागर शराब कांड पर CM यादव का सख्त संदेश: दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे, पुलिस ने इनामी आरोपी को पकड़ा

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जा चुकी है। योजना पर सरकार अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed