{"_id":"660580e080feaa5e35033bd1","slug":"monkey-thirteenth-after-death-of-monkey-king-in-susner-agar-feast-was-organized-on-thirteenth-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर की तेरहवीं: आगर के सुसनेर में वानर राज की मौत पर इंसानों जैसी विदाई, तेरहवीं पर भोज का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर की तेरहवीं: आगर के सुसनेर में वानर राज की मौत पर इंसानों जैसी विदाई, तेरहवीं पर भोज का हुआ आयोजन
Thu, 28 Mar 2024 08:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:08 PM IST
सार
आगर-मालवा में वानर राज की मौत पर इंसानों जैसी विदाई दी गई। भजन संध्या के साथ तेरहवीं पर भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बंदर की मौत पर तेरहवीं का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में आगर-मालवा जिले के सुसनेर में वानर राज की मौत पर अंतिम संस्कार करने के बाद बुधवार को तेरहवीं हुई। वहीं, राहगीरों सहित अन्य लोगों को भोज कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि नगर के नवीन बस स्टैंड इलाके में पिछले 12 दिन में विगत 17 मार्च को एक वानर राज का प्रभु मिलन हो गया था, जिनकी आत्म शांति के लिए बुधवार को उसकी तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें दुकान संचालक शंकरलाल एवं वाहन चालक करण सिंह निवासी परसुलिया खुर्द ने वानर राज का पिंडदान किया। साथ ही पूरे हिंदू रीति- रिवाज से उन्होंने अपना मुंडन भी करवाया। उसके बाद पगड़ी का कार्यक्रम हुआ, फिर शांति भोज करवाया गया।
विज्ञापन
वहीं, इसके एक दिन पूर्व मंगलवार की रात को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में नवीन बस स्टैंड स्थित दुकानदार व ऑटो चालकों ने अपना-अपना सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में अन्य दुकानदारों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
