{"_id":"6437ebfcf9f3c5b5800be685","slug":"after-the-collision-of-a-truck-full-of-oil-oil-spread-all-over-the-road-the-people-around-came-to-collect-it-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: तेल से भरे ट्रक और हाईवा की भिड़ंत के बाद पूरे मार्ग पर फैल गया तेल, आसपास के लोग समेटने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: तेल से भरे ट्रक और हाईवा की भिड़ंत के बाद पूरे मार्ग पर फैल गया तेल, आसपास के लोग समेटने पहुंचे
Thu, 13 Apr 2023 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:18 PM IST
सार
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे के चील घाट मार्ग पर गुरुवार अलसुबह पांच बजे एक हाईवा और तेल के डिब्बे से भरे ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे खाने के तेल के लगभग सभी डिब्बे फूट गए और तेल सड़क पर बह गया।
विज्ञापन
दमोह में सड़क पर तेल फैल गया। डिब्बे ही नजर आ रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे के चील घाट मार्ग पर गुरुवार अलसुबह पांच बजे एक हाईवा और तेल के डिब्बे से भरे ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे तेल के डिब्बों से भरा ट्रक चकनाचूर हो गया और लाखों रुपये का खाद्य तेल और डिब्बे सड़क पर फैल गए। इस हादसे में ट्रक ने सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं हाईवा सवार भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से गुजर रहे कटनी स्टेट हाईवे के चील घाट मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि देवास से तेल के डिब्बे लेकर ट्रक चालक अरबाज खान (24) और कंडक्टर सचिन धाकड़ (18) कटनी की ओर जा रहे थे। सुबह 5 बजे कटनी से एक हाईवा दमोह की ओर आ रहा था। चीलघाट पर हाईवा ने ट्रक चालक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे खाने के तेल के लगभग सभी डिब्बे फूट गए और तेल सड़क पर बह गया।
ट्रक के पलटने की खबर मिलने के बाद आसपास के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ तेल भरकर अपने घर ले गए। वहीं अरबाज और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने के बाद कुमारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचे हुई सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि दमोह कुम्हारी मार्ग पर हमेशा ही चीलघाट के समीप सड़क हादसे होते रहते हैं।