फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After Student Complaint letter CM kamalnath takes note of loud dj music

मध्यप्रदेशः छात्र ने पत्र लिख की ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, सीएम ने दिया जवाब 

Sat, 16 Feb 2019 11:57 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Feb 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
After Student Complaint letter CM kamalnath takes note of loud dj music
मुख्यमंत्री कमलनाथ

प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण के शोर से छात्र परेशान हो रहे हैं। एक छात्र ने पत्र लिखकर अपनी इस परेशानी की शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है। झाबुआ के मेघनगर के छात्र हिमांशु सोनी ने सीएम को पत्र लिख कहा था कि 'देर रात तक बजने वाले डीजे साउंड की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। छात्र ने डीजे साउंड को बंद कराने की मांग की थी। 

विज्ञापन


दरअसल इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और छात्रों की वार्षिक परिक्षाएं भी करीब आ चुकी हैं। डीजे के तेज साउंड की वजह से छात्र पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। छात्र के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में तत्काल दिशा- निर्देश दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया, 'मैं आपकी परेशानी को समझ सकता हूं। राज्य में शोरगुल नियंत्रण अधिनियम के तहत एक तय समय में ही इसकी अनुमति दी जाएगी। इसका सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। जो कोई भी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' बता दें कि हिमांशु सोनी माधव कान्वेंट स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed