फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After stopping free darshan for VIP Mahakal temple got additional profit of four crores in a month

Mahakal: महाकाल मंदिर को एक महीने में चार करोड़ की अतिरिक्त आय, वीआईपी के फ्री दर्शन बंद करने से हुआ लाभ

Wed, 15 Feb 2023 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Feb 2023 08:47 PM IST
सार

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में वर्तमान मे प्रोटोकॉल के तहत सशुल्क दर्शन की जो व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह सशुल्क दर्शन से होने वाली इस आय से मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
After stopping free darshan for VIP Mahakal temple got additional profit of four crores in a month
होली से महाकाल की दिनचर्या में बदलाव होगा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उज्जैन नगरी के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मंदिर समिति की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पिछले एक माह से मंदिर प्रबंध समिति के वीआईपी के लिए फ्री दर्शन बंद करने के निर्णय से महाकाल मंदिर को चार करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जनवरी महीने में समिति ने निर्णय लिया था कि मंदिर में प्रोटोकॉल के जरिए अब तक निशुल्क दर्शन की व्यवस्था बंद किया जाए। इसके साथ ही प्रोटोकॉल दर्शन के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 250 रुपये का शुल्क लेने की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था के कारण ही मंदिर समिति को एक महीने में चार करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है।
विज्ञापन


इस आय से दर्शन की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी
कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मंदिर में वर्तमान मे प्रोटोकॉल के तहत सशुल्क दर्शन की जो व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह सशुल्क दर्शन से होने वाली इस आय से मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही आपने यह भी बताया कि महाकाल दर्शन के नाम पर यदि कोई व्यक्ति श्रद्धालु से रुपये वसूलता है तो शिकायत मिलते ही उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाला उजागर करने की बात को कलेक्टर ने नकारा
बुधवार दोपहर को इस प्रकार की खबरें चल रही थीं कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने मंदिर में चल रहा एक घोटाला पकड़ा है। उसमें मंदिर समिति को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था।

इस खबर पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में घोटाले की बात सरासर गलत है। मंदिर में पहले प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था निशुल्क रूप से की जा रही थी। इसीलिए मंदिर समिति को प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था का कोई रुपया नहीं मिल पा रहा था। इसका मतलब यह नहीं की निशुल्क दर्शन व्यवस्था के नाम पर प्रतिदिन मंदिर में लाखों रुपयों का घोटाला हो रहा था। घोटाले की बात गलत है मंदिर में नई सशुल्क दर्शन व्यवस्था लागू होने से अब मंदिर को प्रतिदिन लाखों रुपयों की अतिरिक्त आय जरूर हो रही है।


इन व्यवस्थाओं पर दिया ध्यान
महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने विशेष दर्शन, गर्भगृह दर्शन आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही सशुल्क व्यवस्था की गई जिससे मंदिर की आय में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed