फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After Habibganj railway station of the Madhya Pradesh, Jabalpur railway station is being redeveloped

मध्यप्रदेश: हबीबगंज के बाद ये रेलवे स्टेशन भी बनेगा वर्ल्ड क्लास, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं

Fri, 08 Oct 2021 05:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Oct 2021 05:34 PM IST
सार

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रांसलूसेंट स्ट्रेच फैब्रिक फॉल्स सीलिंग लगाई जा रही हैं। जो प्लेटफार्म नंबर एक के कॉनकोर्स एरिया में लगाई गई हैं। वहीं इसे खूबसूरत दिखाने के लिए इसके ऊपर एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं...

विज्ञापन
After Habibganj railway station of the Madhya Pradesh, Jabalpur railway station is being redeveloped
जबलपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले जबलपुर रेलवे स्टेशन को दोबारा विकसित किया जा रहा है। यहां भी यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज की तरह लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रांसलूसेंट स्ट्रेच फैब्रिक फॉल्स सीलिंग लगाई जा रही हैं। जो प्लेटफार्म नंबर एक के कॉनकोर्स एरिया में लगाई गई हैं। वहीं इसे खूबसूरत दिखाने के लिए इसके ऊपर एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं। जिसकी सुंदरता आंखों को वास्तविक आसमान जैसा महसूस कराती है। प्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ करीब 2000 हजार यात्री ट्रेनों का इंतजार कर सकेंगे। वहीं 36 मीटर ऊंची बिल्डिंग में 2500 से अधिक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इस स्टेशन में एक ग्रीन बिल्डिंग होगी। इसमें नैचुरल लाइट की व्यवस्था की गई है। इस भवन में ऊर्जा की कम खपत करने वाली एलईडी लाइट्स लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा इसमें वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बाहर पैदल यात्रियों के लिए टेंसिल फाइबर फैब्रिक मैटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। ये टेंसिल फाइबर सामग्री काफी कम वजन और रखरखाव में सुविधाजनक रहती है। इस फाइबर को रिसाइकिल करके पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही यात्रियों के लिए ड्रॉप एंड गो की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जबलपुर के बाद हबीबगंज स्टेशन को भी पूरी तरह से दोबारा विकसित किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यहां एक कॉनकोर्स होगा। इसमें एयरपोर्ट की तरह दुकानें और कैफेटेरिया होंगे। इसके अलावा यात्रियों के बैठने के लिए एक वेटिंग लाउंज होगा। स्टेशन में एक म्यूजियम और गेमिंग जोन भी होगा। हबीबगंज स्टेशन पर 900 यात्री एयर कॉनकोर्स में बैठ सकेंगे। जब ट्रेनें आएंगी तब ये प्लेटफॉर्म पर उतरेंगे। इसके अलावा 1500 यात्री एक साथ एक अंडरग्राउंड सब-वे से गुजर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed