फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ADG announced a reward of Rs 30,000 to person giving information about Rampur loot in Umaria

Umaria: रामपुर लूट की जानकारी देने वाले को मिलेगा 30 हजार रुपये का इनाम, ADG ने की घोषणा

Sun, 05 Mar 2023 09:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

रामपुर लूट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय उमरिया ने अज्ञात आरोपियों की सूचना देने पर 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं, अब मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय शहडोल जोन ने रकम बढ़ाकर इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
ADG announced a reward of Rs 30,000 to person giving information about Rampur loot in Umaria
पीड़ित घनश्याम गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान में हुई थी लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रशासन उन पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के प्रभावी और नए कदम उठा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) शहडोल ने 30,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जो रामपुर में हुई लूट की जानकारी देगा और बदमाशों को पकड़वाने में मदद करेगा, उसे 30,000 रुपयों का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


पूरी घटना 28 फरवरी 2023 को रात करीब 10 बजे रामपुर गैरिज के पास घटी। जहां फरियादी घनश्याम गुप्ता के साथ हार्डवेयर की दुकान पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की थी। उसके बाद वे मौके से स्कूटी पर सवार होकर भाग गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पाली ने लूटपाट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय उमरिया ने अज्ञात आरोपियों के बारे में सूचना देने पर 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय शहडोल जोन ने रकम बढ़ाकर इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के बारे में ऐसी सूचना जिससे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, देने पर 30,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed