{"_id":"63cfae971dc5ed0cc96c70a1","slug":"additional-superintendent-of-police-honored-youth-participating-in-khelo-india-torch-relay-with-citation-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: टॉर्च रिले में सहभागिता निभाने वाले युवा सम्मानित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सौंपे प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India: टॉर्च रिले में सहभागिता निभाने वाले युवा सम्मानित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सौंपे प्रशस्ति पत्र
Tue, 24 Jan 2023 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Jan 2023 03:40 PM IST
सार
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया मध्य प्रदेश इन युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
विज्ञापन
खेलो यूथ इंडिया गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया मध्य प्रदेश द्वारा जिले के पाली नगर में टॉर्च रिले का भव्य स्वागत किया गया। इसमें सहभागिता निभाने वाले 10 युवाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी जिला अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया द्वारा खेलो इंडिया टॉर्च रिले के सफल कार्यक्रम में सहभागिता निभाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर खेल युवा कल्याण विभाग विकासखंड पाली के समन्वयक रेशमा शर्मा, श्याम शर्मा और चरण सिंह की मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया मध्य प्रदेश इन युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है सभी कार्यक्रमों में सभी युवाओं की पूर्ण सहभागिता की अपेक्षा है।
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समय हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, सुनील प्रजापति, राहुल सिंह, खुशनुमा बानो, सुलोचना गुप्ता, क्षमा सिंह, अंजलि प्रधान, नेहा सिंह, कविता बर्मन, सिमरन सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
