फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action regarding police personnel: Promotions of 161 police personnel cancelled news in hindi

वर्दी पर एक्शन: 161 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त, विभागीय जांच और कोर्ट केस के चलते लिए निर्णय

Tue, 01 Sep 2026 09:53 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 09:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 161 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर दी है। इनमें 83 उप निरीक्षक और 78 निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। विभागीय दंड, लंबित जांच, न्यायालयीन मामलों, पदोन्नति से इनकार और कार्यमुक्त न होने जैसे कारणों से यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Action regarding police personnel: Promotions of 161 police personnel cancelled news in hindi
पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में तैनात 161 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर दी है। यह निर्णय दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से जारी किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों की पदोन्नति रद्द हुई है, उनमें उप निरीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पहला आदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। यह आदेश कार्यवाहक उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों से संबंधित है, जिन्हें 20 जुलाई 2026 को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया था। अब उनकी पदोन्नति निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरा आदेश पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के हस्ताक्षर से डीजीपी की ओर से जारी किया गया है। यह आदेश कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षकों से जुड़ा है, जिन्हें 13 और 20 जुलाई 2026 को पदोन्नति दी गई थी। इस आदेश के माध्यम से उनकी पदोन्नति भी निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय दंड, जांच और न्यायालयीन मामले बने वजह
पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, प्रभावित पुलिसकर्मियों में से कई अधिकारियों पर पहले से विभागीय दंड लागू हैं। कुछ के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है, जबकि कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसके अलावा, कुछ कर्मियों ने स्वेच्छा से पदोन्नति का लाभ लेने से इनकार किया था। कई मामलों में संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा अधिकारियों को कार्यमुक्त नहीं किया गया, जिसके कारण नए पद पर आमद नहीं लेने की स्थिति बनी। इन्हीं कारणों के चलते पुलिस मुख्यालय ने संबंधित पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर दी।

पढे़ं: बारिश में टपकने लगी स्कूल की छत, बंद करनी पड़ी कक्षाएं; ग्रामीण ने बच्चों के लिए दिया घर


प्रदेश के कई जिलों के पुलिसकर्मी प्रभावित
इस फैसले का असर प्रदेश के कई जिलों के पुलिसकर्मियों पर पड़ा है। प्रभावित जिलों में ग्वालियर, मुरैना, सतना, टीकमगढ़, बैतूल, इंदौर, रीवा, खंडवा, नीमच, जबलपुर, रायसेन, राजगढ़ और मंदसौर सहित अन्य जिले शामिल हैं। कुल 161 प्रभावित कर्मियों में 83 उप निरीक्षक स्तर और 78 निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें महिला पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच पूरी होने या न्यायालय से निर्णय आने तक संबंधित पुलिसकर्मी अपने पूर्व कार्यवाहक पदों पर ही बने रहेंगे। आदेश की प्रतियां विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सभी जोनों के आईजी, भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्तों तथा रेंज डीआईजी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed