फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accused of sex scandle is absconded from one year

सेक्स स्केंडल का आरोपी एक साल से फरार

Fri, 08 Mar 2013 04:56 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Mar 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
accused of sex scandle is absconded from one year

जबलपुर के चर्चित मेडिकल सेक्स स्केंडल मामले का आरोपी संजय यादव पिछले एक साल से अधिक से फरार है। यह जानकारी आज मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने विधानसभा में दी। आरोपी संजय को विश्वविद्यालय ने 13 फरवरी 2012 को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रस सदस्य आरिफ अकील के इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तकनीकी शिक्षामंत्री ने बताया कि साल 2011 में जबलपुर में हुए मेडिकल सेक्स स्केंडल का आरोपी और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का कर्मचारी संजय यादव फरार है और 16 जनवरी 2012 से विश्वविद्यालय में अनुपस्थित है।
विज्ञापन


मंत्री यह आरोप लगाया कि आरोपी संजय को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बचाया जा रहा है इसलिए अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस से आरोपी के फरार होने की सूचना मिलने के बाद उसका निर्वहन भत्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी का भाई इस विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के नामांकन कक्ष में कार्यरत है और उसका गोपनीय एवं मूल्यांकन कार्यों से कोई संबंध नही है। आरोपी का दूर का एक रिश्तेदार पूर्व गोपनीय शाखा में पदस्थ था उसे अन्य विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed