{"_id":"2d002d66-f105-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"accused-of-rape-drunk-asid-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने किया बलात्कारी पति को पुलिस के हवाले, शर्म से पी लिया एसिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने किया बलात्कारी पति को पुलिस के हवाले, शर्म से पी लिया एसिड
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक कैदी ने हवालात में एसिड पी लिया। बड़ी बात यह है कि चर्चा इस बात की है कि उसने पश्चाताप या शर्म में ऐसा किया।
विज्ञापन
आरोपी ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की कोशिश की थी। लेकिन दाद देनी वाली बात यह है कि नाबालिग लड़की ने उसे चाकू दिखा कर डरा दिया और आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना उस वक्त की है जब लड़की किचन में काम कर रही थी। आरोपी अनपी गलत नीयत से घर में घुसा लेकिन लड़की के बुलंद हौसलों से उसके पांव उखड़ गए और वह भाग निकला।
विज्ञापन
जब आरोपी कि पत्नी को पति की इस करतूत का पता चला तो उसने खुद आगे आकर अपने पति को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां आरोपी ने बाथरूम में रखा एसिड पी लिया।
आरोपी को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है।
