फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accused cut the paw of businessman hand with a knife to take revenge in Indore madhya pradesh

मध्य प्रदेश: दो महीने पहले व्यापारी ने मारा था चांटा, बदला लेने के लिए आरोपियों ने चाकू से काट दिया हाथ का पंजा

Fri, 22 Oct 2021 06:20 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 06:20 PM IST
सार

व्यापारी ने कुछ माह पहले विवाद करने पर एक शराबी युवक को चांटा मार दिया था। इस चांटे का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
accused cut the paw of businessman hand with a knife to take revenge in Indore madhya pradesh
व्यापारी ने कुछ माह पहले विवाद करने पर एक शराबी युवक को चांटा मार दिया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंदौर में आरोपियों ने एक युवक से बदला लेने के लिए उसके हाथ का पंजा ही काटी दिया। मामला यहां के देवगुराडिय़ा का है। दरअसल, व्यापारी ने कुछ माह पहले विवाद करने पर एक शराबी युवक को चांटा मार दिया था। इस चांटे का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


थैली में पंजा लेकर पहुंचा अस्पताल
दरअसल, विवाद दो माह पुराना है। यहां फरहान अंसारी नाम के युवक की किराने की दुकान है। किराने की दुकान पर बैठते समय समीर नामक युवक से उसकी कहासुनी हुई। समीर शराब के नशे में था। मामला बढ़ने पर फरहान ने समीर के गाल पर चांटा जड़ दिया। फरहान तो इस घटना को भूल गया लेकिन समीर इससे बुरी तरह आहत हुआ। 
विज्ञापन


गुरुवार रात समीर अपने साथियों के साथ व्यापारी की दुकान पहुंचा। उसने फरहान को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। समीर पर इस कदर खून सवार था कि उसने चाकू निकालकर फरहान के हाथ का पंजा काट दिया। कुछ देर बाद फरहान का भाई मौके पर पहुंचा। वह कटा हुआ पंजा और तड़पते फरहान को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा। खून अधिक बह जाने से फरहान की गंभीर हालत है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बचे हुए लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed