फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accusation Husband forgot the vows of marriage in Indore in 11 days absconded with girlfriend

इंदौर: शादी के सातों वचन महज 11 दिन में भूला पति, प्रेमिका संग हुआ फुर्र

Sat, 16 Jan 2021 09:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Accusation Husband forgot the vows of marriage in Indore in 11 days absconded with girlfriend
शादी के जोड़े में सुशीला यादव और रणवीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं इश्क जब परवान चढ़ जाता है तब इंसान सही और गलत सब भूल जाता है। ऐसा ही कुछ इंदौर के बाणगंगा इलाके में भी हुआ। यहां एक पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति सही-गलत की सारी परिभाषाएं व शादी में खाई सभी कसमों को भूलकर प्रेमिका संग फरार हो गया है। 

विज्ञापन


मामा ने कराई थी शादी
पुलिस को भगीरथपुरा के रहने वाले सुरेश यादव ने बताया पिछले महीने एक दिसंबर को उन्होंने अपनी भांजी चेतना उर्फ सुशीला यादव की शादी करवाई थी। उन्होंने बताया जब वो छोटी थी, उसके पिता गुजर गए थे। ऐसे में वे उसे अपने घर ले आए और यहीं से उसकी शादी खारचा के रहने वाले मोहित उर्फ रणवीर यादव से कराई। सुरेश ने पुलिस से कहा, “मैंने शादी में उसे गृहस्थी का सारा सामान दिया था। उसे सोने-चांदी के जेवर के साथ एक बलेनो कार भी दी, लेकिन शादी के अगले ही दिन भांजी के ससुराल वाले  50 लाख रुपये की मांग करने लगे।" 
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड संग भागा भांजी का पति
उसके पति मोहित ने कहा कि वो मोबाइल का शोरूम खोलना चाहता है इसलिए उसे इतने रुपये चाहिए। सुरेश यादव ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे। ऐसे में भांजी के ससुराल वाले उसे डराने-धमकाने लगे। इस बीच जब वे सुशीला की विदाई कराकर लाए तो 12 दिसंबर को खबर आई कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखे का नहीं, गुमशुदगी का केस दर्ज
बता दें, इस मामले में सुशीला ने आईजी और बाणगंगा टीआई से शिकायत की, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सुशीला ने कहा कि मोहित के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड के माता-पिता ने भी राजेंद्र नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि जब तक गुमशुदगी का केस दर्ज है, तब तक कोई दूसरा केस दर्ज नहीं होगा। जब वह मिल जाएगा तब केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed