फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident in Indore: Five-year-old girl fell in eight feet deep water tank, died due to drowning

इंदौर में हादसा: आठ फीट गहरे पानी के हौज में गिरी पांच साल की बच्ची, डूबने से हुई मौत

Sun, 13 Mar 2022 04:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 04:18 PM IST
सार

पानी के हौज में पांच साल की बच्ची गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। हौज पर गत्ते रखे थे। बच्ची खेलते हुए गत्तों पर चढ़ गई। उसके वजन से गत्ते नीचे दब गए और बच्ची हौज में जा गिरी। दो घंटे बाद घरवालों को पता चला। 

विज्ञापन
Accident in Indore: Five-year-old girl fell in eight feet deep water tank, died due to drowning
पानी से भरे इस हौज में डूबने से हुई बच्ची की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानी के हौज में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते हौज के पास पहुंची और उसमें जा गिरी। दो घंटे बाद उसका पता चला। परिजन उसे हौज से निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना नरीमन सिटी में हुई। जानकारी के मुताबिक यहां एक निर्माणाधीन मकान में यह हादसा हुआ। बच्ची का नाम सुकमा (05) है। वह अपने पिता विष्णु कर्मा और और माता मंजू के साथ झोपड़ी में रहती थी। माता-पिता निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करते हैं। खेलते-खेलते वह मकान में पहुंच गई। इस मकान में आठ फीट गहरा पानी का हौज है जिसे प्लायवुड से ढंककर रखा जाता है लेकिन शनिवार को प्लायवुड की जगह उस पर गत्ते रख दिए थे। बच्ची खेलते-खेलते हौज पर रखे गत्तों पर चढ़ी तो उसके वजन से गत्ते दब गए और बच्ची हौज में जा गिरी। करीब दो घंटे तक बच्ची नहीं लौटी तो माता-पिता ने तलाश शुरू की। इसी दौरान हौज में गिरने का पता चला। उसे हौज से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची के पिता के अनुसार उनका परिवार मूल रूप से देवास जिले के गांव का रहने वाला है। कुछ महीने पहले यहां चौकीदारी के लिए आए थे। घटना के वक्त वह घर में सोया था जबकि पत्नी मजदूरी के लिए गई थी। बड़ी बेटी कंचन और रोशनी के साथ छोटी बेटी सुकमा खेल रही थी। दोनों बेटी घर में आ गई थी लेकिन सुकमा नहीं आई तो तलाश की। इसके बाद उसके हौज में गिरने का पता चला। आसपास के लोगों की मदद से बच्ची को हौज से निकालकर अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे हैं। किसी की लापरवाही सामने आई तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed