{"_id":"63c53dfc39b9ea0b4041500b","slug":"absconding-jays-leader-kamleshwar-dodiar-arrested-on-rape-charges-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: दुष्कर्म के आरोप में फरार जयस नेता कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार, बोला- जेल से ही चुनाव जीतूंगा और केस भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: दुष्कर्म के आरोप में फरार जयस नेता कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार, बोला- जेल से ही चुनाव जीतूंगा और केस भी
Mon, 16 Jan 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:37 PM IST
सार
जयस नेता कमलेश्वर पर एक युवती को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में फरार जयस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे जयस नेता कमलेश्वर डोडियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश्वर पर एक युवती को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस गिरफ्त में आए जयस नेता का बयान भी सामने आया है, जिसमें उसका कहना है कि वह जेल में रहकर केस भी जीतेगा और चुनाव भी बड़े अंतर से जीतेगा।
पुलिस की मानें तो कमलेश्वर को राजस्थान के कुंडल गांव से गिरफ्तार किया गया है। कमलेश्वर के खिलाफ नवंबर 2022 में एक युवती ने महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कमलेश्वर ने शादी का झांसा दिया और फिर सगाई करने के बाद उसके साथ संबंध बनाता रहा और अब शादी से भी इनकार कर दिया है। केस दर्ज होने के बाद से कमलेश्वर लगातार पुलिस से छिपता फिर रहा था।
विज्ञापन
इनाम भी घोषित कर दिया था
कमलेश्वर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसकी तलाश में टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही थीं, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही जगह छोड़ चुका होता था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह राजस्थान में कुछ लोगों के साथ है, जिसके बाद पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ रतलाम और झाबुआ जिले में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले विभिन्न थानों पर दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस जब कमलेश्वर को न्यायालय में लेकर पहुंची तो उसका कहना था कि वह निर्दोष है, उसे राजनीतिक द्वेषता के चलते फंसाया गया है। जेल में रहकर वह केस भी जीतेगा और चुनाव भी...।