फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Aafin urf Tarannum used to harass youth with money by porn chatting on social media, police arrested

इंदौर: आफीन उर्फ तरन्नुम सोशल मीडिया पर अश्लील चैट कर युवाओं से ऐंठती थी पैसे

Tue, 29 Dec 2020 08:34 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 29 Dec 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Aafin urf Tarannum used to harass youth with money by porn chatting on social media, police arrested
आफीन उर्फ तरन्नुम - फोटो : social media

ड्रग्स मामले में पुलिस की गिरफ्त में आई इंदौर की आफीन उर्फ तरन्नुम की कहानी अब सामने आने लगी है। वह पैसे कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती थी। वह उधार में ड्रग्स देने के साथ ही रात में लोगों से अश्लील चैट भी किया करती थी। इनके साथ किए गए वीडियो चैट को वह सेव कर लेती थी और उसी के जरिए ब्लैकमेल करती थी। फोटो वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये मांगती थी। इस तरह से वह कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी।

विज्ञापन


खास बात ये है कि उसे रुपये देने वालों में अधेड़ उम्र के लोगों की संख्या अधिक है। पुलिस को कई फोटो और वीडियो आफीन के मोबाइल से मिले हैं। हालांकि अब तक कोई शिकायतकर्ता पुलिस के सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आफीन के मोबाइल में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई पेज मिले हैं जिसमें उसके हजारों-लाखों फॉलोअर्स हैं। इन्हें पैसे देकर सब्सक्राइब करना पड़ता है। आफीन और अन्य लड़कियां देर रात लाइव चैट से जुड़कर जिस्म की नुमाइश करती थी। अश्लील कंटेंट डालकर ये पेज पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़वाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में कुछ और भी लोग आए हैं और इन्हें लेकर अब परिजनों को चिंता सताने लगी है। ऐसा ही एक नाम है अकमल का। उसके पिता दुबई कतर में रहते हैं और बेटे की अच्छी परवरिश के लिए हर महीने लाखों रुपये भेजा करते थे। कुछ दिनों से फोन पर बात नहीं होने पर परिजनों ने दोस्तों से खोज खबर ली तो पता चला कि वह ड्रग्स गिरोह मामले में पुलिस की गिरफ्त में है।


इसके बाद उसने दुबई से पुलिस अधिकारी को कॉल कर अपनी पीड़ा जाहिर की। अधिकारी के अनुसार, अकमल एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। लेकिन नशे के जाल में फंसकर इसने खुद के साथ कई अन्य युवाओं को इस दलदल में धकेल दिया है। वह इंदौर में इंजीनियरिंग करने आया था। उसके पिता ने इंदौर पुलिस को बताया कि उसे खर्चे के लिए काफी रुपये भेजा करते थे लेकिन वह इस संगत में कैसे फंसा, उन्हें नहीं पता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed