फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A woman purse was stolen while she was bathing in tikamgarh

MP News: नहाते समय एक महिला का पर्स हुआ चोरी, शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 12:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

MP News: जिला अस्पताल परिसर में नहाते समय एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
A woman purse was stolen while she was bathing in tikamgarh
नहाते समय एक महिला का पर्स हुआ चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की सुबह टीकमगढ़ से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव केलपुरा की रहने वाली राजा बेटी के परिजन अस्पताल में भर्ती है, जहां वह इलाज करा रही है। सोमवार की सुबह वह अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी के पास नहाने गई। जैसे ही उसने अपना पर्स और कपड़े टंकी के पास रखे और नहाने के बाद जब देखा तो उसका पर्स चोरी हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता राजा बेटी ने बताया कि उसके पर्स में लगभग 10000 से लेकर 15000 रुपए थे। उसने बताया कि जब वह नहाने गई, उस समय टंकी के पास तीन महिलाएं और एक व्यक्ति था, इसके बाद व्यक्ति अचानक लापता हो गया। पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हो चुकी है कई घटनाएं
मोबाइल चोरी हो या पैसे चोरी की घटनाएं टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में आम बात हो गई है। पिछले कई महीनो के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसमें मोटरसाइकिल, रुपये और मोबाइल चोरी हुए हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं और अगर यह घटना घटी है तो वह इस मामले को संज्ञान में लेकर के कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed