फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A truck hit an auto rickshaw which was dropping passengers in Katni

MP News: सवारी उतार रही ऑटो को ट्रक ने ठोका, आधा दर्जन मजदूर घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 09 Jun 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

MP News: कटनी में सवारी उतार रही ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के अमाड़ी ग्राम के पास का बताया गया है।

विज्ञापन
A truck hit an auto rickshaw which was dropping passengers in Katni
सवारी उतार रही ऑटो को ट्रक ने ठोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के अमाड़ी ग्राम के पास का बताया गया, जहां 12 लोगों से भरी ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए पूरी ऑटो को पलटा दिया है।

विज्ञापन

 

पौनिया निवासी रंगोबाई चौधरी ने बताया कि वो सभी कटनी मजदूरी करने आए हुए थे, वापस घर लौटते वक्त बड़वारा थानांतर्गत ग्राम अमाड़ी के पास सवारी उतारने रुकी ऑटो को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के वक्त 3 गांव के 12 लोग सवार थे, जो सड़क हादसे में घायल हो गए हैं, जिसमें गंभीर चोट रंगो बाई चौधरी, बिरन आदिवासी, अजय कोरी, घनश्याम सिंह, ज्ञानी भूमिया और सोमवती भूमिया को आई। जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य यात्रियों को समान्य चोटें आई थी।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक ऑटो और ट्रक की टक्कर की जानकारी लगी थी, जहां तत्काल डायल 100 को मौके पर रवाना किया और ट्रक मौके पर मिला, लेकिन चालक फरार हो गया था। जिसके बाद ट्रक को थाना परिसर में खड़ा करवाते हुए मामले की जांच शुरू करवाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों को ज्यादा चोट आई थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वही गाड़ी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed