ट्विटर: सीएम शिवराज की बारिश में पौधा लगाते हुई तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने ली इस तरह चुटकी
भोपाल के स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से इस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए, कांग्रेस ने भी इस पर चुटकी ली।
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बारिश में पौधे को पानी देते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो में वह पौधे को पानी दे रहे हैं और उनका एक सहयोगी उनके ऊपर छाता लगाए हुए है। सीएम की प्रचार टीम के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, मौसम खराब होने पर भी मुख्यमंत्री हर दिन पौधे लगाते हैं। वहीं उनकी इस तस्वीर को लेकर ट्विटर पर कई प्रतिक्रिया मिली।
ट्विटर पर लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन
दरअसल, भोपाल के स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पौधे को पानी देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से इस पर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि सीएम बारिश के मौसम में छाता लगाकर पेड़ को पानी दे रहे हैं। वहीं कोई इसे धूप से बचने की बात कहकर सही भी ठहरा रहा है।
ट्विटर पर कांग्रेस ने ली चुटकी
विपक्षी कांग्रेस ने चौहान की तस्वीर साझा करते हुए कटाक्ष किया- धरती पुत्र, किसान का बेटा, छतरी की आड़ में पौधे को बारिश में पानी पिलाते हुए। एक दुर्लभ तस्वीर।
मुख्यमंत्री ने खुद शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि इस तस्वीर को शिवराज सिंह चौहान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर धा लगाते हुए शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सीएम ने लिखा- भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज पौधा लगाया। आइए, वर्तमान और भावी पीढ़ियों के स्वस्थ, श्रेष्ठ और मंगलमय जीवन के लिए पौधरोपण करें।
भोपाल के स्मार्ट पार्क में टिकोमा का पौधा रोपा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 10, 2021
भारत, कैलिफोर्निया, न्यू मैक्सिको, टेक्सास, फ्लोरिडा में पाया जाने वाला टिकोमा अपने चमकीले पीले और सुगंधित फूलों से बरबस ही किसी का भी मन मोह लेता है।
आइये, हम सभी पौधरोपण करें और अपने जीवन व धरा को सुंदर बनायें। #OnePlantADay pic.twitter.com/3yMeqRgZ8H
