फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus Collided with a Car Near Jhallar Police Station in Betul 11 People Died News in Hindi

मध्यप्रदेश में ह्रदयविदारक हादसा: बस और कार की टक्कर में दो बच्चों समेत 11 मजदूरों की मौत, चालक गंभीर

Fri, 04 Nov 2022 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 02:11 PM IST
सार

बैतूल जिले के झल्लार में एक बस और कार की टक्कर में 11 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है सभी मृतक महाराष्ट्र के अमरावती से लौट रहे थे।

विज्ञापन
Bus Collided with a Car Near Jhallar Police Station in Betul 11 People Died News in Hindi
बैतूल में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर है। हादसा बैतूल जिले के झल्लार थाने के पास हुआ। रात करीब सवा दो बजे एक टवेरा कार की खाली बस से जा टक्कराई हादसे में 11 मजूदरों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी मृतकों के शव झल्लार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं। सभी मृतक इसी गांव के रहने वाले थे। घटनास्थल से इस गांव की दूरी महज एक किमी है।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना काफी भयावह रही होगी। हादसे के बाद कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा। हादसे की जानकारी लगते ही एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। एसपी और डीएम ने पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ने जताया शोक बैतूल में हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी 11 मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
सीएम शिवराज ने की राहत राशि की घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बैतूल हादसे पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने राहत राशि की घोषणा की है। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों को परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी,वहीं हादसे में घायलों को 10 हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें, इससे ठीक दो दिन पहले ही मंगलवार को मुरैना जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हदसा हुआ था। डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed