{"_id":"5c723164bdec2211ac1afd44","slug":"a-farmer-tied-his-buffalo-to-the-vehicle-of-tehsildar-over-bribe-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत से परेशान किसान ने तहसीलदार की गाड़ी से बांधी भैंस, कहा- मेरे पास कुछ और नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत से परेशान किसान ने तहसीलदार की गाड़ी से बांधी भैंस, कहा- मेरे पास कुछ और नहीं
Sun, 24 Feb 2019 11:23 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
किसान ने तहसीलदार की गाड़ी से बांधी भैंस
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक किसान ने अपनी भैंस तहसीलदार सुनील वर्मा की गाड़ी से बांध दी है। किसान लक्ष्मण यादव ने आरोप लगाया है कि अफसर ने उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। अब इस मामले पर एसडीएम वंदना का कहना है, "हमने किसान से कहा है कि औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएं, हम मामले की जांच करेंगे।"
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
गरीब किसान का कहना है कि उसके पास तहसीलदार को देने के लिए और कुछ नहीं है। उसका कहना है कि ये कैसा सिस्टम है, 50 हजार रुपये रिश्वत देने के बाद भी जमीन का नामांतरण नहीं हुआ। और अब दोबारा 50 हजार रुपये मांगे गए हैं। किसान ने अपनी भैंस गाड़ी से बांधने के बाद हाथ जोड़ लिए और तहसीलदार से कहा कि साहब कुछ और नहीं है आपको देने के लिए।
Tikamgarh(MP): A farmer tied his buffalo to the vehicle of Tehsildar Sunil Verma alleging the officer demanded a bribe of Rs,100,000 from him in a land mutation case. SDM Vandana Rajput says 'Have asked the farmer to formally lodge a complaint and we will investigate the matter' pic.twitter.com/TmOPaZzBm6
— ANI (@ANI) February 24, 2019
गांधीगिरी का रास्ते अपनाए किसान की भैंस पुलिस ने गाड़ी से खोलकर पेड़ से बांध दी। मामले में कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के आदेश दे दिए हैं।
देवपुर के लक्ष्मण यादव ने पांच साल पहले जमीन खरीदी थी। पंजी भरने का काम भी पटवारी ने कर दिया था। लेकिन तहसीलदार सुनील वर्मा नामांतरण नहीं कर रहा था। उसने लक्ष्मण से कहा कि केस चलाओ, प्रकरण पेश करो, बाद में नामांतरण की कार्रवाई होगी।
इस दौरान वर्मा ने 50 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। गरीब किसान ने बड़ी मुश्किल से ये राशि जमा की और वर्मा को दे दी। लेकिन काम फिर भी नहीं हो पाया। इसके बाद जब एसडीएम से किसान ने निवेदन किया तो उन्होंने नामांतरण के लिए आदेश दिए लेकिन तहसील कार्यालय फिर भी अड़ा रहा। किसान का कहना है कि जब वह दोबारा तहसीलदार के पास गया तो उसने फिर से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
इसके बाद तहसीलदार के कार्यालय की पूरी पोल खुल गई। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार का कहना है कि किसान ने उसपर जो भी आरोप लगाए हैं वह सब गलत हैं। मामले पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
