फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   600 quintals of maize got drenched due to lack of shed in the market

Chhindwara: शेड ना होने से भीग गया 600 क्विंटल मक्का, मंडी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने

Sun, 07 Jan 2024 12:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jan 2024 12:33 PM IST
सार

Chhindwara: मंडी की लापरवाही से पांढुर्णा के किसानों का लगभग 600 क्विंटल मक्का बारिश में खराब हो गया। बताया जा रहा है कि यहां पर मंडी प्रांगण के बाहर शेड ना होने के कारण यह समस्या सामने आई है, जिसकी वजह से ये हालत हुई है।

विज्ञापन
600 quintals of maize got drenched due to lack of shed in the market
शेड ना होने से भीग गया 600 क्विंटल मक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी में शेड ना होने की वजह से किसानों को अपनी उपज खुले आसमान के नीचे रखना पड़ता है। कई बार किसानों ने इस समस्या को लेकर आवाज उठाई है, लेकिन आज तक उनकी समस्या को लेकर ध्यान नहीं दिया गया है। फिलहाल आज बारिश के बाद किसानों की मक्का की उपज बुरी तरह से बर्बाद हो गई। जिसके बाद किसानों ने इसका ठीकरा मंडी प्रबंधन पर फोड़ा है।

विज्ञापन


किसानों ने प्रशासन से खराब हुए मक्का का उचित मुआवजा मांगा है। किसानों का कहना है कि यहां पर यदि शेड की व्यवस्था होती तो शायद उनकी उपज बच जाती, लेकिन समस्या ये है कि मंडी प्रांगण के बाहर आज तक शेड की व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिसके कारण आए दिन यह समस्या देखने को मिलती है।
विज्ञापन

 

बेमौसम बारिश ने खोल दी पोल
अचानक हुई बेमौसम बारिश के कारण मंडी के बाहर रखा किसानों का मक्का भीग गया, जिसके बाद किसानों ने तत्काल इस पर व्यवस्था बनाने की मांग की है। मंडी प्रबंधन अब नए जिले के गठन के बाद अपनी सुविधाओं में विस्तार करना चाहिए ताकि किसानों को हो रही समस्याओं का अंत हो सके। वहीं आज किसानों का अनाज भीगने के बाद उनके चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed