फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   53 year old visually impaired woman allegedly sexually assaulted by unidentified accused inside her house in Bhopal

मध्यप्रदेश: दृष्टिबाधित महिला के साथ दुष्कर्म, लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फंसा परिवार

Sat, 18 Apr 2020 09:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 18 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
53 year old visually impaired woman allegedly sexually assaulted by unidentified accused inside her house in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

मध्यप्रदेश के भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में एक 53 साल की दृष्टिबाधित महिला के साथ कथित तौर पर अज्ञात आरोपी ने उनके घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म किया है। यह घटना शुक्रवार को घटित हुई। महिला एक बैंक अधिकारी है। वह घटना के समय अपने घर पर अकेली थीं।

विज्ञापन


महिला का पति और परिवार कोविड-19 की वजह से लागू हुए लॉकडाउन की वजह से राजस्थान में फंसे हुए हैं। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह अपने घर पर सोई हुई थीं जब एक अज्ञात शख्स उनके कमरे में घुसा और उनके साथ दुष्कर्म किया। वर्तमान में पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरे अपराध स्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। शाहपुरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed