{"_id":"644a4f17127236f7bf06e195","slug":"5-contract-health-workers-including-district-president-sitting-on-hunger-strike-for-respectable-salary-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में सम्मानजनक वेतन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष सहित 5 संविदा स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में सम्मानजनक वेतन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष सहित 5 संविदा स्वास्थ्यकर्मी
Thu, 27 Apr 2023 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:02 PM IST
सार
इस हड़ताल को करने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हमें भी एक सम्मानजनक वेतन काम के अनुसार दे दिया जाए। वर्तमान में जो वेतन मिल रहा है, उससे परिवार का भरण पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
राजगढ़ में भूख हड़ताल का दूसरा दिन था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले में बुधवार से शुरू हुई संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही और जिलाध्यक्ष सहित पांच संविदाकर्मी भूख हड़ताल पर बैठ गए।
कर्मचारियों का कहना है कि इस हड़ताल को करने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हमें भी एक सम्मानजनक वेतन काम के अनुसार दे दिया जाए। वर्तमान में जो वेतन मिल रहा है, उससे परिवार का भरण पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्त अभियानों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी का बड़ा योगदान रहता है। दिन रात एक कर अपना काम करने वाले कर्मचारी इतने कम वेतन में अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने के लिए कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल का सहारा लिया। इन कर्मचारियों में जिला अध्यक्ष सुधेंदु श्रीवास्तव के अलावा पर्वत वर्मा, अभिषेक कुंभकार, अनिल कुमावत, आशा परिहार, फेमिदा खान शामिल हैं।