फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   30-40 students fall ill after consuming contaminated food at a hostel angry stage a protest Collectorate.

पन्ना: छात्रावास में दूषित भोजन से 30-40 छात्र बीमार, नाराज विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2026 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

पन्ना के सरकारी पिछड़ा वर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में दूषित भोजन खाने से 30 से 40 छात्र बीमार पड़ गए। भोजन की गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
30-40 students fall ill after consuming contaminated food at a hostel angry stage a protest Collectorate.
पन्ना कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले के बड़ी देवी मंदिर के पास स्थित सरकारी पिछड़ा वर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के दर्जनों छात्रों ने खाने की घटिया गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं के खिलाफ बुधवार 14 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। दूषित भोजन का सेवन करने से छात्रावास के करीब 30 से 40 छात्र बीमार पड़ चुके हैं। आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक जांच दल छात्रावास नहीं पहुंचता है, तो वे खाना नहीं खाएंगे और कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


दूषित भोजन से बीमार पड़ रहे छात्र
छात्रावास के एक छात्र सं ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बीते 23 तारीख को मेस का शुभारंभ किया था। इसके बावजूद विद्यार्थियों को घटिया खाना और नाश्ता परोसा जा रहा है। भोजन में लगातार कीड़े निकल रहे हैं और तय मेन्यू के अनुसार हरी सब्जियां भी नहीं दी जा रही हैं। दूषित खाना खाने के कारण 30 से 40 विद्यार्थी बीमार पड़ चुके हैं। जब छात्र शिकायत करते हैं, तो अधिकारी बजट न आने की बात कहकर बात टाल देते हैं। छात्रावास अधीक्षक और अधिकारी उल्टा छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकालने और भोजन कम करने की धमकियां देकर दबाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
छात्रों के उग्र प्रदर्शन और गंभीर आरोपों पर अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को अविलंब छात्रावास पहुंचकर मौके का निरीक्षण करने के कड़े निर्देश जारी किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में भोजन की खराब गुणवत्ता, सफाई में लापरवाही या वार्डन की तानाशाही सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारियों और हॉस्टल वार्डन के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed