फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   3 people gang raped the girl

MP Crime News: युवती से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jan 2024 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 03:06 PM IST
सार

MP Crime News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बड़वारा थाना क्षेत्र का बताई गई है, जहां एक युवती अपने परिजनों के साथ बड़वारा थाना प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी आप बीती बताते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
3 people gang raped the girl
कटनी में युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 तारीख की शाम युवती शौच क्रिया के लिए घर गांव से कुछ दूर निकली ही थी, तभी ग्राम चांदन निवासी आरोपी उसका पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि जैसे ही थोड़ा सूनसान इलाका आया, आरोपियों ने उसे पकड़ लिया उसके साथ एक-एक करके तीनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन


जल्द होगी गिरफ्तारी
इधर, घटना से डरी सहमी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई और थाने में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत देते हुए धारा 341, 376, 376 डी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने भी दिशा-निर्देश जारी किए है, जिसके बाद से ही पुलिस अलग अलग स्थानों में दबिश देते हर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed