2013 पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला : 31 आरोपियों को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 25 को सजा का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2013 police constable recruitment scam(Vyapam):
31 accused chargesheeted by the CBI in the recruitment scam have been convicted by Court.Quantum of punishment will be announced on November 25. #MadhyaPradesh— ANI (@ANI) November 21, 2019विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एसबी साहू ने सभी दोषियों को सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कोर्ट सजा का एलान 25 नवंबर को करेगी। व्यापमं मामले में एसटीएफ की यह पहली एफआईआर थी। राजेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले के बाद जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। एफआईआर दर्ज होने के कुछ समय बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यापमं घोटाले की जांच एसटीएफ से हटाकर सीबीआई को सौंप दी गई थी।
जिनके खिलाफ चालान पेश किया गया था उनमें 12 उम्मीदवार, उनके स्थान पर शामिल होने वाले 12 फर्जी उम्मीदवार समेत फर्जी उम्मीदवारों की व्यवस्था करने वाले दलाल शामिल थे। सीबीआई ने आरोपितों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चालान पेश किया था।
