{"_id":"6438e5d9a13ab6bc790977e6","slug":"20-feet-python-swallows-goat-in-rajgarh-panic-spread-among-villagers-incident-near-jalpa-mata-temple-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में 20 फीट के अजगर ने बकरी को निगला, ग्रामीणों में फैली दहशत, जालपा माता मंदिर के पास की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में 20 फीट के अजगर ने बकरी को निगला, ग्रामीणों में फैली दहशत, जालपा माता मंदिर के पास की घटना
Fri, 14 Apr 2023 11:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:04 AM IST
सार
राजगढ़ जिले के जालपा माता मंदिर के पास एक अजगर ने बकरी को निगल लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अजगर ने बकरी को निगला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जालपा माता मंदिर की पहाड़ों के समीप स्थित नाले में लगभग 15 से 20 फिट लंबे अजगर सांप ने गुरुवार को बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणो में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम को रोजाना की तरह से अपनी बकरी चराने के लिए गुजर रहे एक राहगीर की नजर अचानक अजगर पर पड़ी, इस दौरान अजगर को बकरी को अपना निशाना बना रहा है, जिसे उसने छुड़ाने के भी प्रयास किए, लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि वन विभाग की टीम अजगर सांप को यहां से पकड़कर ले जाए, अन्यथा हमारे छोटे बच्चों को लिए भी अजगर खतरा बना हुआ है। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचती है, लेकिन रात होने के चलते रेस्क्यू बंद कर दिया गया था, आज फिर से अजगर को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।